eservices.uk.gov.in UK-मित्रों नमस्ते, आज हम बात करने जा रहे हैं उत्तराखंड सरकार के “अपणि सरकार” eservices.uk.gov.in वेब पोर्टल के बारे में। अपणि सरकार वेब पोर्टल को उत्तराखंड राज्य सरकार ने अपने नागरिकों को ई डिस्ट्रिक्ट डिजिटल मुहिम के तहत आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा देने के लिए शुरू किया गया। अपणि सरकार पोर्टल पर नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Uttarakhand Apni sarkar portal online के माध्यम नागरिक आवेदन की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपनी सरकार पोर्टल पर आवेदन हेतु आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाईट eservices.uk.gov.in पर जाकर रजिस्टर करना होगा। आगे आर्टिकल में आप अपणि सरकार पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। अपणि सरकार पोर्टल की आवश्यक जानकारी हेतु आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
अपणि सरकार वेब पोर्टल क्या है?eservices.uk.gov.in
अपणि सरकार वेब पोर्टल भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत शुरू की गई एक ई डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन सेवा है। इसे पहले e district Uttarakhand online portal के नाम से जाना जाता था। जिसका नाम बदल कर अब अपणि सरकार वेब पोर्टल किया गया है। जिसके तहत उत्तरखंड राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अपनी सरकार वेब पोर्टल (Uttarakhand Apni sarkar portal online) पर आप को उत्तराखंड राज्य सरकार के 10 विभागों की 243 ऑनलाइन ई सेवाओं का लाभ मिलता है। सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता तथा डिजिटल ई सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार ने eservices.uk.gov.in UK को शुरू किया है। यदि आप पोर्टल की किसी सेवा से संतुष्ट नहीं है तो आप पोर्टल पर सी. एम. के तहत अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। जिस के बाद आप की शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
क्रम संख्या | पोर्टल से संबंधित | पोर्टल के बारे में जानकारी |
1 | पोर्टल का नाम | अपणी सरकार पोर्टल eservices.uk.gov.in UK |
2 | पोर्टल की शुरुआत कब हुई | नवंबर 2021 |
3 | पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया | उत्तरखंड राज्य सरकार के द्वारा |
4 | अपणी सरकार पोर्टल की आधिकारीक वेबसाइट | eservices.uk.gov.in |
5 | शिकायत हेतु सी एम हेल्पलाइन नंबर | 1905 |
6 | अपणी पोर्टल की टैगलाइन | “अपणि सरकार आपके द्वार” |
7 | पोर्टल के लाभार्थी | उत्तराखंड राज्य के निवासी नागरिक |
8 | पोर्टल का उद्देश्य | उत्तराखंड राज्य के निवासी नागरिकों पारदर्शिता के साथ सरकारी ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध करवाना |
9 | उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन के कार्यालय का पता : | IT Bhawan Plot No. IT-07, Sahastradhara Rd, IT Park, Dehradun, Uttarakhand 248013 |
10 | वर्तमान वर्ष | 2024 |
11 | सीएम हेल्पलाइन की ऑफिसियल ई मेल आईडी | [email protected] |
Uttarakhand Apni sarkar portal online पर उपलब्ध विभाग और सेवाएँ (eservices.uk.gov.in UK)
उत्तरखंड राज्य के अपणि सरकार पोर्टल (eservices.uk.gov.in UK) पर राज्य के विभिन्न विभागों की विभिन्न सेवाएँ मिलती हैं जिनकी सूची हमने आपको नीचे दे रखी है –
क्रम संख्या | विभाग | सेवा का प्रकार | सेवाएँ |
1 | राजस्व विभाग | राजस्व प्रमाण पत्र | स्थायी निवास प्रमाण पत्र चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी) चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य) हैसियत प्रमाण पत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र पर्वतीय प्रमाण पत्र उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र |
2 | सेवायोजन रोजगार विभाग | सवायोजन कार्यालय | रोजगार पंजीकरण पंजीकरण योग्यता संसोधन रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण |
3 | शहरी विकास विभाग | जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र (शहरी) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 21 दिनों के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (शहरी ) 30 दिनों के भीतर |
4 (i) | समाज कल्याण विभाग | पेंशन (ग्रामीण /शहरी) | वृद्धावस्था पेंशन (शहरी) वृद्धावस्था पेंशन (ग्रामीण) विकलांगता पेंशन (शहरी) विकलांगता पेंशन (ग्रामीण) विधवा पेंशन (शहरी) विधवा पेंशन (ग्रामीण) किसान पेंशन (शहरी) परीत्यक्ता पेंशन (शहरी) तिलु रोंतेली पेंशन (शहरी) बौना पेंशन (शहरी) |
(ii) | समाज कल्याण विभाग | अनुदान | विकलांगता भरण पोषण अनुदान (शहरी) शादी अनुदान |
5 (i) | पंचायती राज विभाग | पंचायत संबंधित सेवाएँ | नया परिवार जोड़ें परिवार रजिस्टर प्रतिलिपि परिवार पृथक्करण परिवार संसोधन शौचालय प्रमाण पत्र निजी भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र |
(ii) | पंचायती राज विभाग | जन्म /मृत्यु प्रमाण पत्र (ग्रामीण) | जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के भीतर मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 माह के बाद मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र (ग्रामीण) 1 वर्ष के भीतर |
6 | मत्स्य विभाग | मत्स्य पालन सेवाएँ | मत्स्य पालन कार्ड तालाब निर्माण / नवीनीकरण तालाब निर्माण के पश्चात इनपुट की उपलब्धता मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा आवंटन के बाद इनपुट / भुगतान की सहायता मत्स्य बीज वितरण मत्स्य आहार वितरण मछली पकड़ना |
7 (i) | ऊर्जा विभाग | पावर सप्लाइ फेलियर | सर्विस लाइन टूट/फट गई हो ग्रिड में समस्या (33 KV / 66 KV ) सब स्टेशन पावर ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर वितरण ट्रांसफॉर्मर विफल हो जाने पर |
(ii) | ऊर्जा विभाग | डिसकनेक्शन/ रीकनेक्शन की सप्लाइ | स्थायी वियोग पुनः कनेक्शन ऑन डिमांड |
(iii) | ऊर्जा विभाग | ऑनलाइन पेमेंट शिकायत | ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत |
(iv) | ऊर्जा विभाग | वोल्टेज में उतार/चढ़ाव की समस्या | वीएफ स्थानीय समस्या वीएफ एचटी / एल टी प्रणाली की स्थापना और उनयन जिला लाइन / ट्रांसफॉर्मर / कैपेसिटर की वीएफ मरम्मत ट्रांसफॉर्मर का वीएफ टैप |
(v) | ऊर्जा विभाग | W.S.S से संबंधित शिकायतें | बिल पूर्वावलोकन से संबंधित उपभोक्ता लॉगिन से संबंधित एनएससी पंजीकरण से संबंधित ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित अन्य W.S.S से संबंधित शिकायतें |
8 (i) | जल विभाग | ड्रिंकिंग वाटर सर्विस | 15 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 20 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 25 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 32 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 40 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter(व्यास) वाटर कनेक्शन 50 mm Diameter(व्यास) से अधिक का वाटर कनेक्शन |
(ii) | जल विभाग | सीवर सर्विसेज़ | Approval of sewer connection in house/commercial establishments Approval of sewer connection to colony or group of establishments |
9 | श्रम विभाग | लेबर सर्विसेज़ | Registration Under उत्तराखंड दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम , 1962 Registration Under मोटर ट्रांसपोर्ट Workers ऐक्ट , 1961 Registration Under कान्ट्रैक्ट लेबर ऐक्ट (Regulation and Abolition) , 1970 License Under Contract Labour Act (Regulation and Abolition) , 1970) Renewal Under Contract Labour Act (Regulation and Abolition) , 1970) Registration Under the Building and Other Construction Workers Act (Employment and Conditions of Service) Act , 1996 Permission for planning and Construction/expansion/use of a building as a factory under the Factories Act , 1948 Registration Under the Factories Act , 1948 Renewal Under the Factories Act , 1948 Registration Under the Boilers Act , 1925 Renewal Under the Boilers Act , 1925 Registration Under Inter – State Migrant Workmen Act (Regulation Employment and Conditions of Service) , 1979 |
10 | उत्तरखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग | कोरोना कोविड-19 | कोरोना कोविड-19 की वैश्विक बीमारी से होने वाली मृत्यु के लिए मुआवजा |
उत्तरखंड के अपणि सरकार पोर्टल के लाभ (eservices.uk.gov.in UK )
उत्तराखंड सरकार के द्वारा अपणि सरकार eservices.uk.gov.in वेब पोर्टल लॉन्च होने से नागरिकों को क्या – क्या लाभ हो सकते हैं उसके बार में हमने यहाँ बिन्दुवार आपको बताया है –
- eservices.uk.gov.in UK सरकार और नागरिक के बीच पारदर्शी समन्वय सिस्टम स्थापित करता है।
- पहले जहां किसी भी दस्तावेज को बनवाने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। eservices.uk.gov.in UK इस समस्या से नागरिकों को छुटकारा दिलवाएगा। जिससे नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
- दस्तावेज बनने में अभी जहां महीनों का समय लगता था। अपणि सरकार पोर्टल से यह आसान और जल्दी हो गया है।
- अपणि सरकार पोर्टल नागरिकों को एक कैशलैस, पेपरलैस और फेसलैस सिस्टम प्रदान करता है।
- आपने देखा होगा जब भी कोई नागरिक अपना डॉक्यूमेंट बनवाने किसी कार्यालय जाता था तो उसे अपना काम करवाने के लिए मजबूरन रिश्वत या पैसे देने पड़ते थे। यह पोर्टल राज्य के सिस्टम से भ्रष्टाचार को खत्म करेगा।
- अपणि पोर्टल उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं जो पहाड़ों के दूरदराज इलाकों में रहते हैं।
- आप eservices.uk.gov.in UK के जरिये सरकार की बहुत से सेवाओं के लिए निः शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य की धामी सरकार का कहना है की अपणि पोर्टल नागरिकों के समय और धन को बचाने में बहुत मददगार साबित होगा।
- Apni Sarkar Portal पर समस्याओं के समुचित समाधान हेतु शासन द्वारा जारी सी एम हेल्पलाइन के माध्यम से आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
यदि आप अपणि सरकार पोर्टल (eservices.uk.gov.in UK) पर मौजूद सरकारी सवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा। यहाँ हम आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं –
- सबसे पहले आप अपने ब्राउजर को ओपन कर एड्रैस बार में eservices.uk.gov.in टाइप करें। यह टाइप करने के बाद आप अपणि सरकार के ऑफिसियल वेबसाईट पर पहुँच जाएंगे।
- वेबसाईट पर आने के बाद इसके होम पेज पर आपको “अपणि सरकार पोर्टल” का मेनू दिखेगा। मेनू में आपको लॉगिन के चार विकल्प दिखाई देंगे।
- व्यक्तिगत लॉगिन
- सी एस सी लॉगिन
- ई डी सी लॉगिन
- विभाग लॉगिन
- इन चार विकल्पों में से आपको “व्यक्तिगत लॉगिन” का चयन करना है। विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन होकर आ जाएगा।
- नए पेज पर आने के बाद “यहाँ साइन अप करें” के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा।
- फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को भरें और “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें। बटन पर क्लिक करते ही आप अपणि पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे। इस तरह से आप अपणि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
अपणि सरकार पोर्टल (eservices.uk.gov.in) पर लॉगिन की प्रक्रिया
अपणि सरकार पोर्टल पर यूजर की लॉगिन करने की प्रक्रिया इस प्रकार निम्नलिखित है –
- सबसे पहले अपणि सरकार वेब पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट eservices.uk.gov.in पर जाएँ।
- इसके बाद अपणि सरकार पोर्टल मेनू में व्यक्तिगत लॉगिन का विकल्प चयन करें।
- विकल्प चयन करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा।
- फॉर्म में अपना ई मेल/मोबाईल नंबर और पासवर्ड इंटर करें
- इसके बाद कैपचा कोड डालकर “साइन इन करें” के बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
अपणि सरकार पोर्टल दस्तावेज आवेदन की प्रक्रिया :(eservices.uk.gov.in UK)
यदि आप अपणि पोर्टल की सहायता से अपने लिए किसी दस्तावेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी पूरी प्रक्रिया हमने नीचे आपको बताई है –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाईए।
- वेबसाईट पर आने के बाद व्यक्तिगत लॉगिन के तहत अपने ईमेल/मोबाईल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करीये।
- लॉगिन होने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन होकर आ जाएगा। इस नए पेज पर आपको “नए आवेदन के लिए अनुरोध करें ” का लिंक दिखाई देगा। दस्तावेज आवेदन हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने विभाग , सेवा का प्रकार , सेवा का नाम ये तीनों विकल्प दिखाई देंगे।
- उदाहरण के तौर पर हम यहाँ आपको राजस्व विभाग के अनतर्गत आय प्रमाण पत्र के आवेदन के बारे में बता रहे हैं।
- उपरोक्त तीनों विकल्पों में राजस्व विभाग, राजस्व प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का चयन करने के बाद कुछ इस तरह का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- फॉर्म में मांगे गए फोटो और दस्तावेज अपलोड करें। आय प्रमाण पत्र के लिए आपको पहचान पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र के साथ – साथ अपनी सैलरी स्लिप को अपलोड करना होगा।
- डॉक्युमेंट्स अपलोड के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह से आप अपणि वेब पोर्टल पर दस्तावेजों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
आवेदन की स्थिति Uttarakhand Apni sarkar portal online पर देखने की प्रक्रिया (eservices.uk.gov.in UK)
यदि आपने किसी डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन किया हुआ है और आप अपने किए हुए आवेदन की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपणि सरकार पोर्टल पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को जानने की प्रक्रिया को हमने यहाँ नीचे विस्तारपूर्वक बताया है –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाईए।
- इसके बाद आपको वेबसाईट के टॉप राइट साइड में “आवेदन की स्थिति जानें ” का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस नए पेज पर अपने आवेदन का क्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर “Search” के बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके द्वारा किए हुए आवेदन की डिटेल्स और स्टैटस आ जाएगा। इसी तरह आप पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी प्रोफाइल पर “आवेदनों की संख्या, प्राप्त प्रमाण पत्रों की संख्या, लंबित आवेदनों की संख्या, खारिज किए गए आवेदनों की संख्या विभाग से मांगा गया स्पष्टीकरण” इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस तरह से आप अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
ऐसे करें Uttarakhand Apni sarkar portal online पर प्रमाण पत्र को सत्यापित : eservices.uk.gov.in UK
अपनी सरकार पोर्टल पर आप अपने डॉक्युमेंट्स को सत्यापित कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हमने आपको नीचे बताई देता है –
- सबसे पहले अपणि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाईए।
- इसके बाद आपको वेबसाईट के टॉप राइट साइड में “प्रमाण पत्र सत्यापित करें” का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक View Certificate का नया पेज ओपन होगा। पेज पर मौजूद बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
- एप्लिकेशन नंबर डालने के बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन एप्लिकेशन की डिटेल्स आ जाएगी। इस तरह से आप अपने प्रमाण पत्रों को सत्यापित कर पाएंगे।
आशा करते हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। हमारे आर्टिकल ने आपके अपणि सरकार पोर्टल से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया होगा। फिर भी यदि कोई डाउट रह गया हो तो आप कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद
Uttarakhand Apni sarkar portal से जुड़े प्रश्न व उनके उत्तर :
उत्तराखंड सी एम हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाईट क्या है ?
सी एम हेल्पलाइन की आधिकारीक वेबसाईट cmhelpline.uk.gov.in है ।
अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट क्या है ?
उत्तराखंड राज्य के अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट eservices.uk.gov.in है ।
उत्तराखंड का सी एम हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
सी एम हेल्पलाइन नंबर 1905 है ।
क्या अपणि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है?
नहीं उत्तराखंड सरकार के अपणि पोर्टल पर बिना स्थायी निवास प्रमाण पत्र के रजिस्टर कर सकते हैं ।
उत्तराखंड के किन प्रमाण पत्रों के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है ?
जिन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी उनकी लिस्ट इस प्रकार से है –
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र आदि
अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?
अपणि सरकार पोर्टल पर आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर इसके होम पेज पर “आवेदन की स्थिति जाने” के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद ओपन हुए नए पेज आप अपने एप्लिकेशन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए आर्टिकल में पढ़ें ।
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है ?
पोर्टल की रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को हमने उपरोक्त आर्टिकल में बताया है आप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।
यह भी देखें :-
Related Posts –
- आ गयी पीएम आवास योजना की अक्टूबर की नई सूचि, लाभार्थी ऐसे देखे नाम
- SGBAU Result 2024 MBA SEM II Summer {Release Date} यहाँ घोषित Amravati University
- {100% Working} Free Download WordPress Automatic Plugin V3.73.0
- PM Kisan पी एम किसान लाभार्थी यादी जाहीर 27 तारखेला बँक खात्यात जमा होणार हप्ता
- kusum Solar Pump yojana : नवीन कुसुम सोलार पंपासाठी आजपासून अर्ज सुरु, येथे करा नवीन अर्ज
- Cotton आजचे कापुस बाजार भाव कापुस बाजार भाव मध्ये तेजी-मंदी