जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें


जन्म प्रमाण पत्र में सुधार -दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं, आज के समय में कई महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए सरकारी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिनमे जन्म प्रमाण भी एक ऐसे ही महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, जिसकी आवश्यकता हमे बहुत से सरकारी कार्यों या योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए होती है। ऐसे में हर किसी के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र होना बेहद ही आवश्यक होता है।

लेकिन अगर आपके पास आपका जन्म प्रमाण पत्र है और उसमे किसी तरह की त्रुटि हो रखी है, जैसे आपके आपकी जन्म तिथि, माता-पिता का नाम या पता इनमे से कोई भी सूचना गलत है, तो आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार कर सकते हैं। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं की Birth Certificate Correction तो जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की पूरी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

Birth Certificate Correction
Birth Certificate Correction

जो नागरिक अपने बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए इसमें करेक्शन की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, वह यहाँ लेख में दी गई जानकारी को पढ़कर जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से सुधार की प्रक्रिया जान सकेंगे, इसके लिए लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें (Birth Certificate Correction)

Birth Certificate Correction– देश में बच्चे के जन्म के समय जन्म प्रमाण पत्र उसके प्रथम पहचान के रूप में बनाया जाने वाला सरकारी दस्तावेज होता है। जिसमे बच्चे का नाम, लिंग, माता-पिता का नाम आदि जानकारी दर्ज की गई होती है, जो व्यक्ति को भारत के नागरिक होने का प्रमाण देता है। ऐसे में प्रमाण पत्र में किसी तरह की गलती होने से आपको सरकारी कामकाज या योजनाओं में लाभ मिलने में समस्या हो सकती है। इसके लिए यदि आप अपने प्रमाण पत्र में हुई त्रुटि में सुधार करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर या ऑफलाइन माध्यम से ग्रामीण नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकते हैं।

यह भी देखें :- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें

Birth Certificate Correction: Details

आर्टिकल का नाम जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें
श्रेणी जन्म प्रमाण पत्र
साल 2024
प्रमाण पत्र में सुधार मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in

दिल्ली में जाति प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र सुधार की आवश्यकता

  • Birth Certificate जो शिशु के जन्म का प्रमाण का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होता है, यह जीवनभर उपयोग में आता है। इसके अंतर्गत शिशु के पैदा होने की तारीख व दिन दर्ज किया गया होता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से नागरिक भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाले बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य इसलिए भी होता है क्योंकि इसकी आवश्यकता बच्चों के स्कूल या संस्थान में एडमिशन करवाने, सभी तरह के सरकारी दस्तावेजों को बनवाने, कानूनी रूप से अनुमत विवाह करने का दावा करने जैसे बहुत से महत्त्वपूर्ण कार्यों में उपयोग होता है।
  • सभी तरह के आवश्यक कार्य करने के लिए आपके जन्म प्रमाण पत्र में किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

Birth Certificate Correction के उद्देश्य

  • जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकार द्वारा सभी सेवाओं का लाभ प्रदान करने की सुविधा देना है।
  • जिससे किसी भी सरकारी कार्य के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग नागरिक बिना किसी समस्या के कर सकें। जैसा की जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग स्कूल में एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, दस्तावेजों को बनवाने आदि में किया जाता है।
  • ऐसे में यदि आपके Birth Certificate में गलती होती या तो आप इन सभी सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे इसके लिए यह आवश्यक है की आपके जन्म प्रमाण पत्र में किसी तरह की त्रुटि ना हो और यदि त्रुटि हो जाती है तो आप उसे ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऑफलाइन माध्यम से संबंधित विभाग में जाकर इसे सही करवा सकते हैं।
  • इससे आप आसानी से अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर बहुत सी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

बर्थ सर्टिफिकेट में लिखित विवरण

बर्थ सर्टिफिकेट में नागरिक का सभी महत्त्वपूर्ण विवरण दर्ज किया गया होता है, ऐसे में सभी बर्थ सर्टिफिकेट में दर्ज जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • शिशु का नाम
  • शिशु का लिंग
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • जन्म का दिन
  • पूरा पता

RTPS Bihar आय जाति प्रमाण पत्र

Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र) के लाभ

जन्म प्रमाण पत्र बच्चो के लिए कितना आवश्यक है, इसे बनाने के क्या लाभ हैं और इसक उपयोग करके आप किन सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे इससे जुडी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड बनवाने हेतु
  • आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए
  • स्कूल में एडमिशन हेतु
  • राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए
  • वोटर आईडी कार्ड में नाम जोड़ने के लिए
  • विवाह हेतु आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता की पहचान का प्रमाण
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • सरकारी नौकरी में भर्ती हेतु आयु मानक की पहचान के लिए
  • पासपोर्ट के लिए आवेदन हेतु
  • संपत्ति के अधिकारों का निपटान
  • भामाशाह कार्ड में नाम दर्ज करवाने
  • बीमा पॉलिसी का लाभ लेने के लिए
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन हेतु

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जिनके बिना जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदन पत्र
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी हॉस्पिटल की रसीद
  • शपथ पत्र (यदि बच्चे के जन्म के एक साल बाद पंजीकरण किया जा रहा है)

जन्म प्रमाण पत्र सुधार से संबंधित मुख्य जानकारी

जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए आपको इससे संबंधित कुछ मुख्य जानकारी का पता होना आवशयक है, जिन्हे पढ़कर आप जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकते हैं इसके लिए इससे जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण पॉइंट्स कुछ इस प्रकार है।

  • बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन के लिए वह नागरिक जिनके पास उनका ओरिजिनल जन्म प्रमाण पत्र है, वह पात्र होंगे।
  • आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन माध्यम से सुधार के लिए फॉर्म भरने पर आपको एफिडेविट बनवाना, फॉर्म के साथ शपथ पत्र अटैच करना और जज के हस्ताक्षर करवाना भी आवश्यक है।
  • अपडेट किए जाने वाला बर्थ सर्टिफिकेट वैध होना चाहिए, तभी आपका प्रमाण पत्र अपडेट किया जाएगा।
  • आप अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग पहचान के रूप में कर सकेंगे।
  • ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र संशोधित करने पर आपको इससे संबंधित विज्ञापित अखबार में देना होगा।
  • आपका अपडेट जन्म प्रमाण पत्र लगभग 15 दिनों में संशोधित होकर आ जाएगा।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें – Birth Certificate Online

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार/Correction करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

अगर आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार की प्रक्रिया यहाँ कुछ आसान स्टेप्स में बताई गई है, आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए आवेदक सबसे पहले बर्थ और डेथ रजिस्ट्रेशन की ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ वेबसाइट के होम पेज पर आपको यूज़र लॉगिन का पेज दिखाई देगा। Birth-certificate-correction
  • जिसमे आपको अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए ऊपर दिए गए Birth के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।Search-birth-register
  • यहाँ आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे आपको सबसे नीचे Search-Birth Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे Year of Registration, Date of Birth, Name of the Child, Gender, Registration Number आदि भरकर आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Birth-certificate-correction-form
  • जिसके बाद आपकी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी, जैसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, सर्टिफिकेट आदि यहाँ करेक्शन के लिए आप Addition/Correction के ऑप्शन पर क्लिक करें। Check-birth-certificate
  • अब एक पॉप अप खुलकर आएगा, इसे OK करके आपकी आईडी का पासवर्ड पूछा जाएगा यहाँ पासवर्ड भरकर आपको सबमिट कर देना होगा। Correction-in-birth-certificate
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बर्थ रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप जो भी करेक्शन या कोई जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, इसे करके आपको Save के बटन पर क्लिक करना होगा। Correction-form
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक स्टैटिस्टिकल इनफार्मेशन का पेज आएगा, जिसमे यदि आप कोई जानकारी अपडेट या करेक्ट करना चाहते हैं इसे करके सेव कर दें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपके सामने आपका फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ सभी जानकारी पूरी तरह से पढ़कर आपको Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब लीगल इनफार्मेशन के पेज पर आपको Generate Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Birth-certificate
  • जिसके बाद आपके सामने आपके जन्म प्रमाण पत्र का अपडेट किया हुआ फॉर्मेट खुलकर आ जाएगा, जिसे आप Print के ऑप्शन पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं। Update-birth-certificate
  • इस तरह आपके जन्म प्रमाण पत्र करेक्शन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऑफलाइन माध्यम से ऐसे करें जन्म प्रमाण पत्र में सुधार

जन्म प्रमाण पत्र में ऑफलाइन माध्यम से भी सुधार किया जा सकता है, इसके लिए जो नागरिक ऑफलाइन माध्यम से अपने बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार करना चाहते हैं वह करेक्शन की प्रक्रिया यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकते हैं।

  • ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि में सुधार के लिए ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के नागरिक शहरी क्षेत्रीय नागरिकों को नगर निगम या नगर पंचयात में जाना होगा।
  • उम्मीदवारों को अपने साथ सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को अवश्य लेकर जाना होगा।
  • इसके बाद यहाँ से आपको जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन फॉर्म लेना होगा।
  • यदि यहाँ करेक्शन फॉर्म मौजूद ना हो तो आप एक सफ़ेद कागज़ पर भी एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
  • इसके बाद आपको नौटरी के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित जो संशोधन करवाने हैं उसके लिए एफिडेविट तैयार करना होगा।
  • एफिडेविट बन जाने के बाद आपको फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना होगा।
  • अब आपको फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर लेना होगा।
  • इस फॉर्म पर जज के हस्ताक्षर होने आवश्यक है, जिसके साथ आपको फॉर्म के शपथ पत्र भी अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को जिस विभाग से आपने प्राप्त किया है वहाँ जमा करवा देना होगा।
  • फॉर्म जमा होने के बाद संबंधित प्राधिकारी द्वारा आपका फॉर्म अप्रूवड किए जाने के बाद आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए अखबार में विज्ञापन देना होगा।
  • जिसका प्रारूप कुछ इस प्रकार है – जैसे मैं, XYZ, ने निवास किया, मेरा नाम एबीसी के रूप में बदल दिया गया है और अब एबीसी के रूप में जाना जाएगा। मैंने इस आशय का एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • इसके बाद आपको इससे संबंधित विज्ञापित को राज्य के किसी राजपत्र में प्रकाशित करवाना होगा।
  • इस तरह आपके जन्म प्रमाण पत्र में सुधार की ऑफलाइन प्रकरिया पूरी हो जाएगी।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें इससे जुड़े प्रश्न/उत्तर

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in है।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?

जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के समय उसकी प्रथम पहचान के रूप में बनाया जाने वाला सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमे बच्चे का नाम, लिंग, माता-पिता का नाम आदि जानकारी दर्ज की गई होती है, जो प्रत्येक नागरिक को भारत के नागरिक होने का प्रमाण देता है।

Birth Certificate में सुधार के क्या लाभ है ?

बर्थ सर्टिफिकेट जो एक महत्त्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, यह व्यक्ति के आधार कार्ड बनवाने, आय प्रमाण पत्र बनवाने, स्कूल में एडमिशन हेतु, राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने, वोटर आईडी कार्ड में नाम जोड़ने के लिए, विवाह हेतु आय प्रमाण पत्र, माता-पिता की पहचान का प्रमाण, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सरकारी नौकरी में भर्ती हेतु आयु मानक की पहचान के लिए, पासपोर्ट के लिए आवेदन हेतु, संपत्ति के अधिकारों का निपटान आदि बहुत से कार्यों को पूरा करने के लिए उपयोग में लाया जाता है, यदि आपके प्रमाण पत्र में किसी तरह की त्रुटि होती है तो आप सरकार द्वारा इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया है ?

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आप प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु कहाँ जाना होगा ?

बर्थ सर्टिफिकेट में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु आवेदक यदि ग्रामीण क्षेत्र से है तो वह ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कर सकते हैं।

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है ?

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आज के समय में शहरी क्षेत्रों में जिस भी हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म हुआ है, वहाँ से इससे संबंधित सूचना नगर निगम, नगर पंचायत को भेजी जाती है, जिसके बाद वहाँ बच्चे का प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा, जहाँ से आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं, वहीँ ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र में कौन-कौन से जानकारी संशोधित करवा सकते हैं ?

जन्म प्रमाण पत्र में आप अपने नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम आदि जानकारी संशोधित करवा सकते हैं।

संशोधित जन्म प्रमाण पत्र कब बनकर आ जाएगा ?

आपका संशोधित जन्म प्रमाण पत्र 15 दिनों में अपडेट होकर आ जाएगा।

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितना शुल्क है ?

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए यदि शिशु के पैदा होने के 21 दिन के अंदर पंजीकरण किया जाता है, तो व्यक्ति को कोई शुल्क अदा नहीं करना होता है, लेकिन यदि एक वर्ष के भीतर जन्म को दर्ज नहीं किया जाता तो मजिस्ट्रेट के आदेश पर 10 रूपये के शुल्क के भुगतान पर जन्म पंजीकृत किया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें ? इससे संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है। और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे। इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Posts –

Leave a Comment